{"_id":"60fb07388ebc3e57fe20c0b5","slug":"the-soldier-of-tangroti-died-due-to-illness-kangra-news-sml3779128142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगरोटी के युवा सैनिक की बीमारी के कारण मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगरोटी के युवा सैनिक की बीमारी के कारण मौत
विज्ञापन
तंगरोटी का सैनिक विशाल कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : Kangra
योल (कांगड़ा)। ब्लॉक धर्मशाला के अंतर्गत तंगरोटी गांव के युवा सैनिक की बीमारी के कारण कोलकाता में मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल कुमार (21) के तौर पर हुई है। वह डेढ़ साल पहले ही आर्टिलरी कोर में भर्ती हुआ था। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक वह अरुणाचल प्रदेश में सेवाएं दे रहा था। इसी दौरान उनकी कंपनी कोलकाता एक्साइज के लिए गई थी। 13 जुलाई को बीमार होने पर उसे पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन ज्यादा बीमार होने पर उसे कमांड अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां 20 जुलाई को उसकी मौत हो गई। इसी दौरान सैन्य प्रशासन ने उसके परिजनों को भी वहां बुला लिया था।
शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर मोक्ष धाम में किया गया। नौवीं कोर योल की सेना के अधिकारी व जवानों ने श्रद्धांजलि दी। विशाल अपने पीछे मां-बाप और दो बड़ी बहनों को छोड़ गया है। अभी दोनों बहनों की शादी नहीं हुई है।