फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The roof of Dhauladhar Convention Center started leaking within two years of its inauguration

Kangra News: उद्घाटन के दो साल के भीतर ही टपकी धौलाधार कन्वेंशन सेंटर की छत

Tue, 17 Sep 2024 05:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
The roof of Dhauladhar Convention Center started leaking within two years of its inauguration
धर्मशाला। धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटन और मंदिरों के आसपास शहरी आधारभूत ढांचे के स्तरोन्नयन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दो साल पहले बने धौलाधार कन्वेंशन सेंटर धर्मशाला की छत बारिश में टपकनी शुरू हो गई है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने इस कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए करीब चार करोड़ रुपये जारी किए थे, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तरफ जरा भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


घटिया निर्माण कार्य के कारण कन्वेंशन सेंटर की छत से बारिश का पानी कमरों और सभागार में गिर रहा है। इससे फर्श पर फिसलन है। सीलन की वजह से दीवारों का रंग-रोगन खराब हो चुका है और दीवारें ऐसे नजर आ रही हैं जैसे किसी ने कालिख पोत दी हो। कन्वेंशन सेंटर में स्थापित लिफ्ट बंद पड़ी है और स्टील के दरवाजों पर धूल जमी है। सीढि़यों के नीचे पानी की खाली बोतलें और गंदगी के ढेर लगे हैं। दरवाजे पर लगी लकड़ी की चौखट बाहर निकल चुकी है और प्लास्टर की भी पपड़ियां निकल रही हैं। घटिया निर्माण कार्य के कारण सरकारी एजेंसियों पर सवाल उठ रहा है। क्योंकि इस तरह के कार्य से सरकार के खजाने को चपत लग रही है। हैरानी की बात यह है कि इस सेंटर से पिछले दो सालों में एक रुपये की आमदनी प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन

बाक्स:
सिर्फ होटल का नाम ही है, अब धौलाधार पर्वत नजर नहीं आता
हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम ने साल पहले कोतवाली बाजार में होटल का निर्माण करवाया। इस होटल के कमरों से धौलाधार पर्वत नजर आता है। जिस कारण इस पर्यटन निगम ने इस होटल का नाम धौलाधार रखा। सर्दियों के दिनों में धौलाधार पर पड़ने वाली बर्फ दिखती थी, लेकिन दो साल पहले होटल के सामने बहुमंजिला कन्वेंशन सेंटर बना दिया गया। जिस कारण अब इस होटल के कमरों से धौलाधार पर्वत नजर नहीं आ रहा। यह एकमात्र होटल है जहां से निगम को मोटी आमदनी प्राप्त हो रही है, लेकिन कन्वेंशन सेंटर ने इस होटल की सारी रौनक खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
धौलाधार कनवेंशन सेंटर की छत बारिश में टपकनी शुरू हो गई है। एडीबी से इस कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए बजट जारी हुआ था। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
नवदीप थापा, एजीएम, पर्यटन विकास निगम, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed