फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The railing of the overbridge was cut, the risk of accident increased

Kangra News: ओवरब्रिज की रेलिंग काटी, हादसे का खतरा बढ़ा

Wed, 04 Jun 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 04 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The railing of the overbridge was cut, the risk of accident increased
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में डीसी कार्यालय के बाहर ओवरब्रिज की रेलिंग किसी ने काट दी है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। अगर अंधेरे में कोई ओवरब्रिज से गुजरता है तो वह गिरकर घायल हो सकता है। वहीं, लोक निर्माण विभाग का कार्यालय पास होने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी रोजाना यहां से गुजरते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। ऐसे में वे हादसे का शिकार हो सकते हैं। वर्ष 2019 में लोग निर्माण विभाग की ओर से करीब 52 लाख रुपये की लागत से इस ओवरब्रिज का निर्माण किया था। उधर, विभाग के एसडीओ दशमिंद्र पाल ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी और जल्द वहां रेलिंग लगा दी जाएगी, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed