फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The public will answer the false guarantees of the Sukhu government: Kajal

सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों का जवाब देगी जनता : काजल

Thu, 14 May 2026 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 14 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The public will answer the false guarantees of the Sukhu government: Kajal
धर्मशाला। भाजपा विधायक एवं नगर निगम धर्मशाला के चुनाव प्रभारी पवन काजल ने कहा कि सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और झूठी गारंटियों का जवाब जनता आगामी चुनावों में मतदान के माध्यम से देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को केवल निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन

पवन काजल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सरकार ने खजाना खाली होने का बहाना बनाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के बिजली निगम में करोड़ों का घोटाला हुआ है। भ्रष्टाचार बढ़ने से प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप पड़ गया है। नगर निगम धर्मशाला की जनता को मूलभूत सुविधाएं और विकास देने के बजाय सरकार अपने मित्रों और चहेते नेताओं को खुश करने में व्यस्त है।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, तब राजनीतिक नियुक्तियां कर जनता के पैसे से मोटे वेतन और सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं। जिन गारंटियों के दम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी, उन्हें लागू करने में वह पूरी तरह विफल रही है। आज सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि धर्मशाला के सभी 17 वार्डों की जनता इस ठगी और तानाशाही का करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed