फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The public is troubled by the dilapidated road, and the way to complain is also closed.

Kangra News: जनता खस्ताहाल सड़क से परेशान, शिकायत की राह भी बंद

Sun, 16 Nov 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Nov 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
The public is troubled by the dilapidated road, and the way to complain is also closed.
हार-नलेटी सड़क की खस्ता हालत। -संवाद
परागपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र में सड़क की हालत बदतर है। जनता खस्ताहाल सड़क से तो परेशान है ही, पर शिकायत करने की राह भी बंद पड़ी है। देहरा विधानसभा क्षेत्र में नैहरनपुखर से हार तक का सफर अब लोगों के लिए रोज की मुश्किल बन चुका है। सड़क इस तरह टूटी है कि कहीं गड्ढों में सड़क दिखती है और कहीं सड़क में गड्ढे। शिकायत करें तो कहां, आधिकारिक नंबरों पर इनकमिंग सुविधा ही नहीं है।
विज्ञापन

यह वही प्रमुख मार्ग है जो नैहरनपुखर से परागपुर होकर कलोहा तक जाता है और क्षेत्र का सबसे व्यस्त रूट माना जाता है। प्रतिदिन आम लोगों के साथ कई आईएएस, आईपीएस और प्रशासनिक अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की दशा देखकर लगता है कि वर्षों से किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि देहरा में विकास के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन शहर से बाहर की सड़कें आज भी उखड़े डामर और टूटी सतह पर रो रही हैं। परागपुर से नलेटी तक पीडब्ल्यूडी उपमंडल परागपुर ने टारिंग की है, लेकिन नलेटी से हार तक का हिस्सा बेहद जर्जर है। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी देहरा मंडल और उपमंडल के अंतर्गत आता है, जहां की विधायक मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत आज भी जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परागपुर, हार और नलेटी क्षेत्र के राजीव, मुकेश, जीवन, नवीन, राजिंदर, संजीव, सुरेश, कपिल, नरेश, मोहन चंद और सतीश कुमार समेत कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नलेटी से हार तक सड़क को तुरंत दुरुस्त करवाने की मांग उठाई है।
उधर, अधिशाषी अभियंता बलवीर सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने पहले मामले से अनजान होने की बात कही, लेकिन साइट की जानकारी मिलते ही आश्वासन दिया कि सड़क जल्द ठीक करवाई जाएगी।


अफसर के आधिकारिक नंबर पर इनकमिंग की सुविधा बंद
विभागीय उदासीनता तब और उजागर हो गई जब पीडब्ल्यूडी उपमंडल देहरा के एसडीओ के वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई। कई बार कॉल करने बार संपर्क नंबर पर इनकमिंग सुविधा ही बंद थी। यानी जनता परेशान है पर शिकायत की राह भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed