फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The posts of Anganwadi workers will be filled during the night.

Kangra News: रैत में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद

Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The posts of Anganwadi workers will be filled during the night.
उम्मीदवार 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

सात से नौ जनवरी तक लिए जाएंगे साक्षत्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रैत (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना रैत जिला कांगड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में नौ कार्यकर्ताओं और 20 सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए विभाग साक्षात्कार लेगा। उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
बाल विकास परियोजना रैत के वरिष्ठ सहायक अजय कुमार ने बताया कि रच्छयालु पंचायत के रच्छयालु, हरनेरा पंचायत के बड़ंज, रेहलू के नरेहड़, दरगेला के दरगेला-2 और इसी पंचायत के डरोंग, मझग्रां (लदबाड़ा) पंचायत के कुथेड़-1, कुठमां के कुठमां-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। रावा पंचायत के खड़ीवही, चड़ी के चड़ी-1, सनौरा के जुगेहड़, नगर निगम शाहपुर के शाहपुर, अनसुई पंचायत के अनसुई, मगरोटी के गगल, दरगेला के खुहपट्टा, बसनुर के लंजोत सहित क्यारी पंचायत के जुलाहड़-2 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा नेरटी पंचायत के चूड़था, नेरटी-1, योल, सनौरा के सनोरा-1, हारचक्कियां के हारचक्कियां- दो में एक पद सहायिका जबकि एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का भरा जाएगा। भड़ियाड़ा पंचायत के मकरेहड़, हेरना के त्रैंबला-1, सनौरा के सनौरा-2, मनेई पंचायत के मनेई-1, हारचक्कियां पंचायत के हारचक्कियां-2, प्रगोड पंचायत के मकरेहड़ और भेड़ी में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए प्रार्थी की आयु समस्त स्रोतों से 50,000 रुपये से अधिक सालाना नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18-35 के बीच में होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होना अनिवार्य है। साक्षात्कार का आयोजन सात जनवरी से नौ जनवरी तक सुबह 11 बजे से बाल विकास परियोजना कार्यालय रैत जिला कांगड़ा में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed