फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The pillars of the OBC Bhavan in Passu have been a laughing stock for 10 years.

Kangra News: पासू में 10 साल से मुंह चिढ़ा रहे ओबीसी भवन के ‘पिलर’

Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The pillars of the OBC Bhavan in Passu have been a laughing stock for 10 years.
हरभजन सिंह - फोटो : Samvad
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत ग्राम पंचायत पंतेहड़ पासू में ओबीसी सामुदायिक भवन करीब 10 साल से सरकार की अनदेखी का शिकार है। धर्मशाला-कांगड़ा वाया शीला सड़क के साथ लगते मैदान में बन रहे इस भवन के पिछले 10 साल से पिलर ही खड़े हो पाए हैं। इसके धरातल पर झाड़ियां उग आई हैं। इसके अलावा इसकी नींव भी कच्ची हो गई है और लगाए गए डंगे भी जर्जर हो चुके हैं। पूरी तरफ वीरान और खंडहर बन चुका यह निर्माणाधीन ओबीसी भवन अब नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि ओबीसी सामुदायिक भवन के पिलर सड़क से साफ दिखाई देते हैं। सड़क से ही मैच खेलने आने वाले खिलाड़ी भी गुजरते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर सहित कई बार जिला कांगड़ा-चंबा के सांसद भी इस सड़क से होकर गुजरे होंगे, लेकिन आज दिन तक भी उनके जहन में यह सवाल नहीं उठा कि इतने वर्षों से इन पिलरों को अंतिम रूप को क्यों नहीं मिला है।
विज्ञापन


क्या-क्या था प्रस्तावित
इस भवन में एक बड़ा हाॅल और दस कमरे बनने थे। भवन के लिए तत्कालीन मंत्री सुधीर शर्मा ने 40 लाख और तत्कालीन जिला परिषद सदस्य हरभजन सिंह ने 20 लाख रुपये दिए थे। भवन के लिए बजट का कोई उचित प्रावधान न होने के कारण पैसे खत्म होने के बाद यह भवन पिलरों से ऊपर ही नहीं उठ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने जिला परिषद से 20 लाख का दिया था फंड : हरभजन
भवन के लिए वर्ष 2025 में जिला परिषद सदस्य रहते हुए मैंने पहले 10 लाख रुपये का फंड दिया था। फिर जब कार्यकाल समाप्त होने वाला था, तब भी 10 लाख रुपये का फंड दिया था। इस भवन का कार्य मैंने ही शुरू करवाया था, लेकिन बाद में बजट के अभाव में इस भवन का कार्य पूरा नहीं हो सका है।

मुख्यमंत्री से करेंगे बजट मुहैया करवाने को बात : जग्गी
पूर्व मेयर एवं नगर निगम धर्मशाला के पार्षद देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पासू में अधूरे ओबीसी भवन का मामला उनके ध्यान में है। शीत सत्र में धर्मशाला पहुंच रहे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात की जाएगी और बजट मुहैया करवाने की मांग करेंगे।



सरकार की अनदेखी से नहीं बना भवन : सुधीर
पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने पासू में ओबीसी भवन निर्माण के लिए 40 लाख रुपये उपलब्ध करवाए थे लेकिन सरकार की अनदेखी और कार्य को पूर्ण करवाने की सरकार की मंशा न होने के कारण यह भवन आज दिन तक नहीं बन पाया है।

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed