{"_id":"6900cd75be35d3ab2305c009","slug":"the-people-of-nalagarh-protested-against-the-kangra-police-kangra-news-c-95-1-kng1037-203001-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नालागढ़ के लोगों ने कांगड़ा पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नालागढ़ के लोगों ने कांगड़ा पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नालागढ़ से कांगड़ा पुलिस थाना पहुंचे मृतक रामगाेपाल के परिजन, पुलिस से बातचीत करते हुए। स्त्राे
नालागढ़ के लोगों ने कांगड़ा पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
रामगोपाल की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में जांच पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। क्षेत्रीय पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश नालागढ़ के लोगों ने मंगलवार काे कांगड़ा पुलिस के खिलाफ विराेध प्रदर्शन किया। इसमें नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा की अगुवाई में लगभग 50 से ज्यादा लाेग कांगड़ा पुलिस थाना पहुंचे थे। उन्हाेंने कहा कि लगभग दाे माह पहले नालागढ़ के एक व्यक्ति रामगाेपाल जो खोली के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज में उसकी माैत हाे गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है, जिसके चलते रामगाेपाल के परिजन कांगड़ा पहुंचे और पुलिस अधिकारियाें से बातचीत की।
परिजनाें का कहना था कि लगभग दाे माह हाेने काे हैं और पुलिस इस मामले के आराेपी का अभी तक पता नहीं लगा पाई है कि रामगाेपाल की हत्या हुई है या उसके साथ काेई हादसा हुआ था। यही वजह है कि रामगाेपाल के परिजनाें काे नालागढ़ से कांगड़ा पुलिस थाना आना पड़ा। उन्हाेंने मांग की कि जल्द मामले की स्थिति स्पष्ट करें और इसमें आराेपी काे उनके सामने लाया जाए और मृतक के परिवार काे न्याय दिलाया जाए। लाेगाें का कहना था कि रामगाेपाल ट्रक चालक था, उसकी गाड़ी को कुछ नहीं हुआ। परिजनों का कहना है कि उन्हें बताया गया कि वह ट्रक के बाहर आकर खड़ा था और किसी ने उन्हें टक्कर मार दी। ऐसे में टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का संदेह तब बढ़ गया, जब पुलिस ने न तो अज्ञात व्यक्ति पर कोई कार्रवाई की और न ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की।
परिजनों के मुताबिक उन्होंने पुलिस से कई बार मामले की जांच के लिए कहा, लेकिन कोई खास कदम नहीं उठाए गए। मामला दो माह पुराना है, लेकिन 10 दिन पहले ही एफआईआर की प्रति उन्हें उपलब्ध करवाई गई। पूर्व विधायक लाखविंद्र सिंह राणा ने कहा कि डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की जांच आईओ से लेकर एसएचओ कांगड़ा काे साैंप दी है और वह स्वयं भी इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे।
विज्ञापन
अपने परिजन की माैत मामले काे लेकर कुछ लाेग कांगड़ा पुलिस थाना के बाहर विराेध प्रदर्शन कर रहे थे कि उनके परिजन के माैत मामले में अब पुलिस कुछ नहीं कर पाई है। गुस्साए लाेगाें से शांतिपूर्ण बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया है कि थाेड़ा समय दें, मैं स्वयं मामले में हस्तक्षेप करूंगा और जल्द आराेपी काे आपके समक्ष पेश किया जाएगा, जिससे मृतक के परिवार काे न्याय मिल सके।
- अंकित शर्मा, डीएसपी कांगड़ा।