{"_id":"69d6a60c93dee55565038eda","slug":"the-panchayat-got-its-own-building-and-built-a-panchavati-park-for-children-kangra-news-c-94-1-hmp1005-189485-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पंचायत को मिला अपना भवन, बच्चों के लिए बनाया पंचवटी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पंचायत को मिला अपना भवन, बच्चों के लिए बनाया पंचवटी पार्क
Thu, 09 Apr 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
पंचायत लग कढियार में बना पंचवटी पार्क। संवाद
- फोटो : जिला चिकित्सालय में एलर्जी के मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक।
ऊहल (हमीरपुर)। विकास खंड बमसन की पंचायत लग कढियार में पांच साल में विभिन्न विकास कार्य हुए। पंचायत को अपना भवन मिला। पंचायत भवन निर्माण पर 33 लाख रुपये खर्च हुए।
वहीं, छोटे बच्चों के लिए पंचवटी का निर्माण हुआ। पंचवटी के निर्माण पर आठ लाख रुपये खर्च हुए। हर वार्ड को संपर्क मार्गों से जोड़ा जा रहा है। पांच साल में लगभग 15 संपर्क मार्ग बने हैं। रेलिंग सुविधा से युक्त संपर्क मार्गों के निर्माण से विकास को गति दी। डंगे के निर्माण के साथ-साथ प्राकृतिक जल स्रोतों की मरम्मत की गई।
पांच वार्डों की इस पंचायत में 1400 आबादी है। राकेश कुमार ने प्रधान पद पर करीब 40 वोट से जीत दर्ज की थी। वार्डों में करीब 20 स्ट्रीट लाइटें हैं। इनमें से कुछ खराब हैं। हालांकि अभी वार्डों में 40 स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता है। पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत का अवार्ड भी मिला है।
विज्ञापन
पंचायत में ये हुए विकास कार्य
30 गरीब परिवारों के घरों में शौचालय बनाए गए। वार्ड तीन और पांच में पीने के पानी के लिए 25-25 हजार लीटर के दो टैंक बने हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छह घरों का निर्माण किया गया। नौ लाख रुपये की लागत से मोक्ष धाम का निर्माण किया जा रहा है। 15 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है।
ये कार्य हुए पूरे
-पंचायत घर का निर्माण
-आवश्यक्ता अनुसार डंगों का निर्माण
-मोक्ष धाम के साथ बैठने की सुविधा
यह कार्य अभी अधूरे
-पर्याप्त मात्रा में नहीं लगी स्ट्रीट लाइटें।
-वार्डों के कुछ हिस्सों में संपर्क मार्गों की कमी।
-वार्ड पांच में आंबेडकर भवन की मरम्मत अधूरी।
इस बार ये हैं ग्रामीणों की मुख्य मांगें
-वार्ड नंबर तीन में सामुदायिक भवन का निर्माण।
-आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की मरम्मत आवश्यक।
-एंबुलेंस सड़क का निर्माण, ताकि घर तक पहुंचे वाहन।
--
मनरेगा के माध्यम से खर्च हुए एक करोड़ 32 लाख रुपये
पांच सालों में मनरेगा के माध्यम से पंचायत में 13,27,900 रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान करीब 35,929 कार्य दिवस सृजित हुए हैं।
-- -
पंचायत में पांच साल में काफी काम हुए हैं। सुरक्षा दीवार के साथ-साथ पंचवटी निर्माण से विकास हुआ है। लाखों रुपये के कार्यों से ग्रामीणों को अच्छी सुविधा दी जा रही है। -राकेश कुमार, पूर्व प्रधान, पंचायत लग कढियार
पंचायत में काफी विकास हुआ है। प्रत्येक वार्ड में समूचित मात्रा में स्ट्रीट लाइटें लगाना आवश्यक है। कुछ वार्डों में डंगे भी नहीं लगे हैं। -कैप्टन ध्यान सिंह, निवासी तियाला
सरकार को आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की देखरेख करनी चाहिए। पंचायत में डिस्पेंसरी तो है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत लंबित है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। -प्रताप सिंह, निवासी कढियार
पंचायत में आंबेडकर भवन की मरम्मत होना जरूरी है। आगामी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह रहेगा कि आंबेडकर भवन की प्रमुखता से मरम्मत करवाई जाए। -संसार चंद, निवासी लगदेवी
बच्चों की सुविधा के लिए खेल मैदान बनाया जा रहा है। मोबाइल से बच्चों को दूर करने और खेलों की तरफ रुझाने बढ़ाने के लिए यह उपयुक्त माध्यम है। -जयचंद, निवासी लडियार

पंचायत लग कढियार में बना पंचवटी पार्क। संवाद- फोटो : जिला चिकित्सालय में एलर्जी के मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक।