फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The OBC community held a rally and demanded 27 percent reservation.

Kangra News: ओबीसी समाज ने निकाली रैली, 27 फीसदी आरक्षण मांगा

Mon, 21 Sep 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 21 Sep 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
The OBC community held a rally and demanded 27 percent reservation.
मटौर में पहुची ओबीसी की बाइक कार रैली। जागरूक पाठक
धर्मशाला। ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर रविवार को ओबीसी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश ने विशाल कार-बाइक रैली निकाली। सामाजिक न्याय यात्रा-2 के तहत पालमपुर से शाहपुर तक आयोजित इस रैली में समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर शिक्षा, रोजगार और सरकारी सेवाओं में 27 फीसदी आरक्षण की मांग उठाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कागजों में आरक्षण का प्रावधान होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पालमपुर से शुरू हुई रैली में सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हुए। पालमपुर से शाहपुर तक मार्ग में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन

शाहपुर पहुंचने पर सभा में समिति अध्यक्ष सौरभ कौंडल, मोहिंद्र चौधरी और बलबीर चौधरी ने समाज को संबोधित किया और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सौरभ कौंडल ने कहा कि 20 सितंबर 2025 को उपायुक्त धर्मशाला के माध्यम से सरकार को 21 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा गया था। करीब एक वर्ष बीतने के बावजूद इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे समाज में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने सरकार से ओबीसी वर्ग की जनगणना कराने, समुदाय के लिए अलग बजट का प्रावधान करने और विद्यार्थियों के लिए छात्रावास उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों में रोस्टर अनुसार प्रतिनिधित्व देने और बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा किसी दल के विरोध में नहीं, बल्कि संवैधानिक हकों के लिए लोकतांत्रिक आवाज है।

मटौर में पहुची ओबीसी की बाइक कार रैली। जागरूक पाठक

मटौर में पहुची ओबीसी की बाइक कार रैली। जागरूक पाठक

मटौर में पहुची ओबीसी की बाइक कार रैली। जागरूक पाठक

मटौर में पहुची ओबीसी की बाइक कार रैली। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed