{"_id":"6a8ca6b1f7ad49807d0221d5","slug":"the-number-of-devotees-increased-by-75000-and-offerings-rose-by-831-lakh-kangra-news-c-95-1-kng1047-252011-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 75 हजार श्रद्धालु और 8.31 लाख रुपये चढ़ावा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 75 हजार श्रद्धालु और 8.31 लाख रुपये चढ़ावा बढ़ा
Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेलों में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र अखंड ज्योतियों के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के चरणों में कुल 52 लाख 2 हजार 385 रुपये का नकद चढ़ावा अर्पित किया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वर्ष 2025 में करीब सवा दो लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे और लगभग 43 लाख 89 हजार 218 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ था। इस वर्ष चढ़ावे में 8 लाख 31 हजार 167 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगभग 75 हजार का इजाफा हुआ है।
ज्वालामुखी के एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि मेलों के दौरान मंदिर न्यास, पुजारी वर्ग, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस विभाग का भरपूर सहयोग मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और सफाई के कड़े प्रबंध किए गए थे। तीन समय निशुल्क लंगर, चिकित्सा शिविर, पंक्तिबद्ध दर्शन, टेंट और पेयजल की सुचारु व्यवस्था रही। सुरक्षा और यातायात को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीएम ने बताया कि मेले के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण रहा।