{"_id":"68e6cd30049e39013b048e13","slug":"the-nagar-panchayat-office-will-be-shifted-from-kangra-after-diwali-kangra-news-c-95-1-kng1037-200023-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दिवाली के बाद कांगड़ा से स्थानांतरित हो जाएगा नप का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दिवाली के बाद कांगड़ा से स्थानांतरित हो जाएगा नप का दफ्तर
विज्ञापन
पुराना कांगड़ा मार्ग पर बनाया जा रहा नगर परिषद का नया भवन
कांगड़ा। शहर के बीचाेबीच चल रहा नगर परिषद कार्यालय दीपावली के बाद पुराना कांगड़ा मार्ग पर स्थित नए भवन में स्थानांतरित हाे जाएगा। पुराना कांगड़ा मार्ग पर स्थित नए भवन से ही नगर परिषद का कामकाज चलेगा। इससे शहर के कुछ लाेगाें काे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ लाेग इसे नगर परिषद की अच्छी पहल भी बता रहे हैं। माैजूदा समय में कार्यालय शहर के बीचाेबीच काफी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में है। कुछ लाेगाें काे वहां तक पहुंचने में काफी दिक्कत हाेती है। हालांकि, कुछ वार्डाें के लिए नए कार्यालय की दूरी बहुत अधिक हाे जाएगी, जिस कारण उनकाे परेशानी हाे सकती है।
लगभग छह दशकाें से कांगड़ा शहर में चल रहे नगर परिषद कार्यालय का पता और स्थान दाेनाें ही बदल जाएंगे। बता दें कि वर्ष 1965 में अस्तित्व में आए इस नगर परिषद के कार्यालय के भवन को समतल कर व्यावसायिक भवन बनाया जाएगा। इस भवन पर लगभग 15 करोड़ रुपये से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में लगभग 100 गाड़ियों की पार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। इसके अतिरिक्त कारपोरेट कंपनियों, सामुदायिक हाॅल और गेस्टहाउस का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही इस नए भवन में सभी पुराने दुकानदाराें काे स्थान दिया जाएगा, जिनकी दुकानें समतल करने के दाैरान ध्वस्त हाे जाएंगी। कुछ लाेग कयास लगा रहे थे कि नगर परिषद का कार्यालय शहर में चलेगा, लेकिन अब लग रहा है कि यह कार्यालय सदा के लिए ही पुराना कांगड़ा मार्ग पर बन रहे नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा।
पुराना कांगडा मार्ग पर नए भवन का निर्माण कार्य जाेरों से चला हुआ है। नए भवन में स्टाफ के लिए पार्किंग, ईओ कार्यालय, अध्यक्ष कार्यालय, बैठक कक्ष, स्टाफ कार्यालय और लोकमित्र केंद्र खोले जाएंगे। इससे पुराना कांगडा के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
नगर परिषद के नए प्रोजेक्ट के बनने से जहां नप काे आमदनी के साधनों को बढ़ाएगा। नगर परिषद की मंशा किसी भी दुकानदार काे क्षति पहुंचाना नहीं है। जाे दुकानदार प्रभावित हाे रहे हैं, उन्हें बनने वाले नए भवन में समायोजित करने का भी प्रावधान है। नए कार्यालय में शहरवासियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
रेनू शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद कांगड़ा।