फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The main reason for the increase in the fee of board examination

बोर्ड के पढ़ाए परीक्षा शुल्क का मुख्याध्यापक-प्रधानाचार्य संघ ने किया विरोध

Sun, 10 Oct 2021 08:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
The main reason for the increase in the fee of board examination
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश मुख्याध्यापक, प्रधानाचार्य और निरीक्षण संवर्ग अधिकारी संघ ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि इस बढ़ी हुई फीस से स्कूल के मुखियाओं को बच्चों के अभिभावकों के रोष का सामना करना पड़ रहा है। संघ का कहना है कि कोरोना काल में ऐसी बढ़ोतरी सही नहीं है, जबकि सरकारी स्कूलों में गरीब से लेकर आम आदमी का बच्चा पढ़ाई कर रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय गौतम, कार्यकारी
विज्ञापन

अध्यक्ष विजय परमार, महासचिव ध्रुव पटियाल, वरिष्ठ उपप्रधान गजेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष रतन वर्मा, राज कुमार शर्मा, दिले मोहम्मद, दिलबाग सिंह, प्रवीण गुलेरिया, हरिनारायण, कमल किशोर, सुरेंद्र कुमार और सुरेश ठाकुर ने कहा है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र निर्धन और अति निर्धन परिवारों से संबंध रखते हैं और कोरोना काल में की गई इस प्रकार की शुल्क में बढ़ोतरी उचित नहीं है। इससे बच्चों के अभिभावकों में रोष है। विद्यालय कि मुखियाओं को अभिभावकों के रोष का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे भी परीक्षा से संबंधित बहुत सारा कार्य विद्यालयों में अध्यापकों की ओर से किया जाता है। लिहाजा, संघ की मांग है कि इस प्रकार की गई बढ़ोतरी को तुरंत शिक्षा बोर्ड वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed