फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Kangra bypass road from Daulatpur tunnel will be sparkling clean.

Kangra News: दौलतपुर सुरंग से कांगड़ा बाईपास सड़क होगी चकाचक

Sun, 07 Dec 2025 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The Kangra bypass road from Daulatpur tunnel will be sparkling clean.
कांगड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि फोरलेन सुरंग से कांगड़ा बाईपास तक लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने जा रही है। जल्द सड़क पर हुए गड्ढे गायब होंगे और तारकोल से सड़क चकाचक दिखेगी। शनिवार को कांगड़ा में पत्रकार वार्ता में अजय वर्मा ने यह भी एलान किया कि कांगड़ा विस क्षेत्र के जिस गांव में अभी तक बस सुविधा नहीं थी, वहां परिवहन निगम की बस पहुंचेगी। भंगवार नई टनल से कांगड़ा बाईपास तक की सड़क की मरम्मत का कार्य 11 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। साथ ही समेला रेलवे लाइन और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास जगह-जगह पर डंगे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए तहसील चौक से टांडा तक सड़क की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। राजल-ठानपुरी सड़क का टेंडर भी हो चुका है। बड़ी बेही और छोटी बेही गांव के लिए भी जल्द बस सुविधा मिलने जा रही है। यातायात सुविधा के लिए सहौड़ा, अब्दुल्लापुर, जमानाबाद, टांडा के लिए टेंपो ट्रेवलर शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि तहसील चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। चौक पर बैठने के लिए सुंदर स्थल, सेल्फी पाॅइंट और बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी। यहां एक एलईडी भी लगाई जा रही है जिसमें माता की आरती का लाइव प्रसारण लोग देख सकेंगे। एसडीएम इशांत जसवाल के साथ उन्होंने चौक का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed