{"_id":"65ecc9b964eb9b9add0b61f4","slug":"the-hassle-of-changing-buses-is-over-people-will-be-able-to-catch-vande-bharat-train-directly-kangra-news-c-95-1-kng1002-128094-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बस बदलने का झंझट खत्म, सीधे वंदे भारत ट्रेन पकड़ सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बस बदलने का झंझट खत्म, सीधे वंदे भारत ट्रेन पकड़ सकेंगे लोग
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अंब अंबोटा (ऊना) से दिल्ली-चंडीगढ़ चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में पालमपुर, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, देहरा से जाने वाले लोगों को अब सीधी अंबोटा रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत बस की सुविधा मिलेगी। एसी बस में सवार लोग अब सीधे अंब अंबोटा रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएंगे। लोगों को न अब टैक्सी का झंझट होगा और न कोई बस बदलने की परेशानी होगी। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने शनिवार को पालमपुर से अंब रेलवे स्टेशन तक पर्यटन वंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह बस रोजाना पालमपुर से चलेगी और वापस भी आएगी। बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत सेवा के शुरू होने से पालमपुर आने वाले पर्यटकों और लोगों को वंदे भारत ट्रेन से सीधे कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। हरी झंडी देने के बाद आरएस बाली स्वयं नगरोटा तक इस बस में सवार होकर गए।
सुबह आठ बजे चलेगी
बस पालमपुर से सुबह रोजाना आठ बजे चल कर नगरोटा, कांगड़ा, चिंतपूर्णी होकर 11 बजे अंब पहुंचेगी। उसके बाद यह बस अंब से सुबह साढ़े 11 बजे पालमपुर की ओर रवाना होगी और दो बजे पालमपुर पहुंचेगी।
600 रुपये प्रति सीट होगा किराया
बस में प्रति सीट 600 रुपये किराया पालमपुर से अंब तक निर्धारित किया है। हरी झंडी देने के बाद आरएस बाली स्वयं नगरोटा तक इस बस में सवार होकर अंब तक गए।