फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The government does not want to conduct the Panchayat elections on time: Parmar

सरकार समय पर नहीं करवाना चाहती पंचायत चुनाव : परमार

Sat, 25 Oct 2025 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The government does not want to conduct the Panchayat elections on time: Parmar
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक ननाओं में हुई। इसमें सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के आने वाले कार्यक्रमों व पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के प्रति पंचायत चुनावों को टालने के लिए कड़ा रोष जताया गया। विपिन सिंह परमार ने मौजूद संगठन व अन्य लोगों से कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत में चुनावों में अपनी हार को देख इन्हें टाल रही है जो जनमत के खिलाफ एक तानाशाही भरा फैसला है। प्रदेश सरकार को इस बात का डर है कि पंचायत चुनाव अपने समय पर होते हैं तो वह बुरी तरह से हार जाएगी। कहा कि सरकार को अपने किए पर भरोसा है तो वह जल्द पंचायत चुनाव करवाए। इससे पहले परमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर सुलह मंडल के अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच, थुरल के अध्यक्ष विकास धीमान, भवारना के हंसराज चौधरी, महामंत्री राजकुमार, मोनिका राणा, विजय, अनुज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed