{"_id":"68c6a9d5b8db01e61506ac1d","slug":"the-footpath-from-rajgundha-to-bada-bhangal-has-been-restored-kangra-news-c-95-1-ssml1021-195658-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राजगुंधा से बड़ा भंगाल का पैदल मार्ग बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राजगुंधा से बड़ा भंगाल का पैदल मार्ग बहाल
Mon, 15 Sep 2025 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। राजगुंधा से बड़ा भंगाल जाने वाला पैदल मार्ग, जो भारी बारिश के कारण बंद पड़ा हुआ था, अब आंशिक रूप से बहाल हो गया है। यह रास्ता स्थानीय लोगों और भेड़पालकों के लिए जीवनरेखा माना जाता है।
भेड़पालकों रामदयाल, निहालु, रामसरन, अमर चंद, ज्ञान चंद, भीम सिंह, इंद्र सिंह और मोती राम ने रास्ते की दुर्दशा को देखते हुए तहसीलदार मुल्थान हरीश से इसकी बहाली की मांग की थी। इस पर तहसीलदार ने विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब राजगुंधा से पलाचक तक रास्ता बना दिया गया है, जबकि पलाचक से पन्यारटू तक निर्माण कार्य जारी है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि शेष मार्ग भी जल्द ही खोल दिया जाएगा, जिससे बड़ा भंगाल तक का पैदल आवागमन सुचारु हो सकेगा। संवाद