{"_id":"6966a4823560b484ee05130e","slug":"the-fair-will-not-be-held-against-the-wishes-of-the-traders-kajal-kangra-news-c-95-1-kng1037-215750-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की इच्छा के विरुद्ध नहीं लगेगा मेला : काजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की इच्छा के विरुद्ध नहीं लगेगा मेला : काजल
विज्ञापन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के उपरांत व्यापारियों की इच्छा के विरुद्ध कांगड़ा नगर परिषद मैदान में कोई भी ट्रेड फेयर आयोजित नहीं किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की ओर से मकर संक्रांति पर नगर पालिका मैदान में लगाए ट्रेड फेयर पर स्थानीय व्यापारियों ने आपत्ति जताई। काजल ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार आर्थिक संकट का रोना रो रही है, तो दूसरी तरफ कार्निवल और मेलों के आयोजन पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रही है।
पहले धर्मशाला, दाड़ी और फिर कांगड़ा में व्यापारियों के विरोध के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय नेताओं को खुश करने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन कर सरकारी धन का कथित तौर पर दुरुपयोग कर रहे हैं। काजल ने कहा कि नगरकोट मंदिर में घृत मंडल मंडल पर्व को जिला स्तरीय पर्व का दर्जा भाजपा सरकार ने दिया है और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए भविष्य में इसका आयोजन नगर वासियों की इच्छा अनुसार ही किया जाएगा। काजल ने तहसील चौक से कॉलेज रोड तक दुकान-दुकान में जाकर लोहड़ी पर्व की बधाई दी और नेहरू चौक में लोहड़ी का दहन किया। इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष रंजीत सिंह, अशोक कुमार, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश महेशी, शंकर, अनुपम शर्मा, पार्षद अनुराधा, राकेश मेहरा, तिलक सोनी, नरेंद्र त्रेहन, रवि शंकर, चंपा भारद्वाज, रेखा, मोनू भल्ला, मुनीश त्रिवेदी, प्रवेश परवान, सतीश और मुकेश सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद