{"_id":"66a647200d0328e70b09c68f","slug":"the-doors-of-the-temple-will-open-at-300-am-on-the-second-monday-of-the-month-of-sawan-kangra-news-c-95-1-ssml1021-141549-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन माह के दूसरे सोमवार को सुबह 3:00 खुलेंगे मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन माह के दूसरे सोमवार को सुबह 3:00 खुलेंगे मंदिर के कपाट
Sun, 28 Jul 2024 06:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। सावन माह के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह तीन बजे खुल जाएंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस के जवान, मंदिर न्यास के ट्रस्टी मिलाप राणा, घनश्याम अवस्थी, इंद्र नंदा, मुनीश शर्मा, रमेश चढ़ा, मनु शर्मा, व्यास और प्रशासनिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
श्रद्धालुओं को तेज धूप और बारिश से बचाने के लिए मंदिर न्यास की ओर से वाटर प्रूफ टेंट की स्थापना की गई है। वहीं, मंदिर के समीप प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के नीचे बिनवा खड्ड के किनारे पर स्थित खीर गंगा घाट में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर के अंदर के भाग की रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की गई है, जबकि बाहर लाइटें स्थापित की गई हैं। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने कहा कि किसी भी शिकायत और सुझाव के लिए श्रद्धालु न्यास से संपर्क कर सकते हैं।