फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The dog bled the employee who went to pick up the garbage at the officer's house

Kangra News: अफसर के घर कूड़ा उठाने गए कर्मचारी को कुत्ते ने किया लहूलुहान

Wed, 08 Feb 2023 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
The dog bled the employee who went to pick up the garbage at the officer's house
अशोक जी की खबर के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के बैमलोई में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की काॅलोनी में घरों से कूड़ा उठाने गए सैहब सोसायटी के एक कर्मचारी पर अफसर के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया।
तिब्बती मासटिफ नस्ल के कुत्ते ने कर्मचारी की दाईं बाजू में दांत गड़ा दिए और बुरी तरह से नोच दिया। लहूलुहान हुआ कर्मचारी मुश्किल से इसके चंगुल से छूट पाया। नगर निगम के अनुसार कृष्णानगर का रहने वाला रवि कुमार बैमलोई क्षेत्र में घरों से कूड़ा उठाने के लिए तैनात किया गया है। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे रवि घरों से कूड़ा उठाने पहुंचा था। जैसे ही एक अफसर के घर पहुंचा तो पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग बाहर आए लेकिन तब तक इसने कर्मचारी की बाजू को बुरी तरह से नोच दिया था। इसके बाद कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचा। यहां बाकी कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सैहब सोसायटी के कई अन्य कर्मचारी भी काम छोड़कर निगम कार्यालय पहुंच गए। यहां आयुक्त को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन


अफसर ने नहीं दिया सहयोग, कूड़ा उठाना बंद
सैहब सुपरवाइजर हरीश नड्डा ने कहा कि जिस अफसर के पालतू कुत्ते ने कर्मचारी को बुरी तरह से नोचा है, वह मदद के लिए आगे तक नहीं आया। देर शाम अस्पताल ले जाकर कर्मचारी को टांके करवाने को कहा है। कहा कि यदि कोई भवनमालिक अपने पालतू कुत्ते बांधकर नहीं रखता है तो उसके घर से कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाएंगे। अफसर के घर से भी कूड़ा नहीं उठाने का फैसला लिया गया है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि इस बारे में सूचना मिली है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों के आतंक से लोग परेशान
शहर के लोग लावारिस कुत्तों के आतंक से भी परेशान हैं। आए दिन कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। हिमलैंड, खलीनी में भी कई लोगों पर कुत्तों के हमले की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार शिमला शहर में करीब 2500 लावारिस कुत्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed