फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The doctor who broke the smart wall will have to pay Rs 30 thousand

Kangra News: स्मार्ट दीवार तोड़ने वाली चिकित्सक को भरने होंगे 30 हजार रुपये

Tue, 27 Feb 2024 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The doctor who broke the smart wall will have to pay Rs 30 thousand
धर्मशाला अस्पताल के बाहर टूटी दीवार को फिर से किया गया ठीक।
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के बाहर बीते शुक्रवार को स्मार्ट दीवार को कार से टक्कर मारने वाली महिला चिकित्सक को दीवार तोड़ने की एवज में 30 हजार रुपये हर्जाना स्मार्ट सिटी को देने होंगे। स्मार्ट सिटी ने टूटी दीवार को दोबारा से बना दिया है, जिसका खर्चा करीब 30 हजार रुपये आया है। यह पैसा अब कार से टक्कर मारकर दीवार तोड़ने वाली चिकित्सक को भरना पड़ेगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने एस्टिमेट बनाकर चिकित्सक को दे दिया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के गेट के सामने नवनिर्मित नगर निगम की स्मार्ट दीवार के साथ एक कार टकरा गई। इसके चलते जहां कार को क्षति पहुंची, वहीं स्मार्ट दीवार भी गिर गई। वाहन चला रही महिला एयरबैग खुलने से सुरक्षित रहीं। जिस समय कार दीवार से टकराई, उस समय वहां पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार का निर्माण इसी माह हुआ है, लेकिन कार की टक्कर से पक्की दीवार के ढहने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला चालक क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चिकित्सक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

उधर, स्मार्ट सिटी धर्मशाला के एसडीओ केवल शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्मार्ट दीवार के नुकसान का एस्टीमेट बनाया गया है। दीवार को हुए नुकसान को दोबारा बनाने में करीब 30 हजार रुपये खर्च हुए हैं। यह रिकवरी चिकित्सक चालक से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed