{"_id":"699dde201a9ed985590ce756","slug":"the-department-gave-the-green-signal-to-run-buses-on-14-roads-kangra-news-c-88-1-ssml1006-175637-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विभाग ने 14 सड़कों पर बसें चलाने के लिए दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विभाग ने 14 सड़कों पर बसें चलाने के लिए दी हरी झंडी
विज्ञापन
चंबा। लोक निर्माण विभाग ने पांगी की 14 सड़कों पर बस सेवाएं बहाल करने के लिए अड्डा इंचार्ज किलाड़ को हरी झंडी दे दी है। विभाग की तरफ से एचआरटीसी को रूटों वाली सड़कों की सूची भेज दी गई है, जहां पर यातायात पूरी तरह से सुचारु किया जा सकता है। किलाड़ से हुड़ान, धरवास से सुराल भटोरी, कुठा, चलोली, लुज, करयास से टटन, पुर्थी से रेई, चेरी से मिंधल, मिंधल से कुलाल, साच से टाउन, सेचू से शुण, साच से कुमार परमान और साच हेलिपैड से कुठल गांव तक सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह तैयार की जा चुकी हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि पांगी की 14 मुख्य सड़कों को यातायात के लिए तैयार किया जा चुका है। ये मार्ग बर्फबारी के कारण पिछले एक माह से बंद पड़े थे। इन्हें बहाल करने के लिए विभागीय मशीनरी और मजदूर डटे हुए थे। बार-बार बर्फबारी होने से सड़कों को बहाल करने में थोड़ी देरी हुई लेकिन, अब इन सड़कों पर सभी प्रकार के वाहन चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा जो सड़कें अभी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं, उन्हें बहाल करने के लिए भी मशीनें कार्य कर रही हैं। जल्द ही पांगी की सभी संपर्क सड़कों पर लोगों को यातायात सुविधा प्राप्त होगी। विभाग ने एचआरटीसी को अपनी तरफ से हरी झंडी दे दी है। अब बसें कब शुरू करनी है, यह फैसला उनका अपना रहेगा।