Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Chuglakhang Buddhist Road in McLeodganj was jammed for two hours.

Kangra News: मैक्लोडगंज में चुगलाखंग बौद्ध मार्ग पर दो घंटे लगा रहा जाम

Sat, 25 Oct 2025 01:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Chuglakhang Buddhist Road in McLeodganj was jammed for two hours.
शुक्रवार को दलाई लामा मंदिर सड़क पर लगा जाम। 
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी में इन दिनों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण बड़े वाहनों का बिना अनुमति मैक्लोडगंज का रुख करना है। यही वजह है कि शुक्रवार सुबह मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखंग बौद्ध मार्ग पर वाहन चालकों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को करीब दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर जाम लगा था, जो 12 बजकर 45 मिनट तक यथावत रहा।
विज्ञापन

पुलिस टीम को यातायात सुचारु करने में खूब मशक्कत करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक मैक्लोडगंज पुलिस के पास ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में स्टाफ की कमी आड़े आ रही है। शुक्रवार सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ। ट्रैफिक पुलिस की कमी के चलते जाम की स्थिति पैदा हुई। इसकी वजह से जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि धर्मगुरु दलाई लामा इन दिनों मैक्लोडगंज में हैं। उनसे मिलने के लिए देश-विदेश के बौद्ध अनुयायी और बौद्ध-भिक्षु आते हैं। इनको शुक्रवार को जाम के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मैक्लोडगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्टाफ की कमी के चलते यातायात व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस संंबंध में आला अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल मैक्लोडगंज के अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया का कहना है कि खराब सड़क का हवाला देते हुए मैक्लोडगंज के लिए बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। बड़े वाहन बेरोकटोक मैक्लोडगंज पहुंच रहे हैं, जिनकी वजह से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मैक्लोडगंज आने वाले बड़े वाहनों की समयसारिणी तय करनी चाहिए, जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने पुलिस से मांग की कि दिन में छोटी सड़कों पर बड़े वाहनों की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed