फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Children's Science Congress will be organized in 10 schools across the district.

Kangra News: जिले के 10 स्कूलों में आयोजित होगा बाल विज्ञान कांग्रेस

Wed, 26 Aug 2026 02:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The Children's Science Congress will be organized in 10 schools across the district.
धर्मशाला। राजकीय नर्सरी माध्यमिक स्कूल धर्मशाला में बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलविंद्र सिंह ने की। इसमें सहायक उपनिदेशक संजय ठाकुर और जिला विज्ञान पर्यवेक्षक मंजू महाजन भी उपस्थित रहे। तय किया गया कि जिले के 10 स्कूलों में बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित होगा।
विज्ञापन

बैठक में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। सभी उपमंडलों के समन्वयकों ने आयोजन को लेकर सुझाव दिए। उपनिदेशक ने सभी स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंजू महाजन ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए सभी स्कूलों को जरूरी तकनीकी और शैक्षणिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

------------
उपमंडल स्तर पर तय आयोजन स्थल
बैजनाथ: पीएमश्री जीएसएसएस पपरोला, देहरा: जीएसएसएस देहरा, धर्मशाला: टंग नरवाना, धीरा: जीएसएसएस धाटी, जयसिंहपुर: बालकरूपी, ज्वालामुखी: कथोग, नूरपुर: औंद, जवाली: जीएसएसएस पलोहड़ा, पालमपुर: जीएसएसएस टटैहल, शाहपुर: जीएसएसएस शाहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चार प्रमुख श्रेणियों में होंगी प्रतियोगिताएं
बाल विज्ञान कांग्रेस में कनिष्ठ, वरिष्ठ और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए चार प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साइंस क्विज, गणित ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रदर्शनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed