फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The body of a young man was found hanging in Thandol.

Kangra News: ठंडोल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 20 Jan 2026 02:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging in Thandol.
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह की पंचायत ठंडोल के युवक का घर में फंदे से लटका शव बरामद हुआ। पीड़ित परिवार ने बेटे की आत्महत्या करने का कारण प्रेम प्रसंग बताया है। मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को एक लड़की ने ही आत्महत्या के लिए उकसाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंचरुखी पुलिस थाना के तहत गांव ठंडोल में एक 26 वर्षीय युवक का रविवार देर रात घर पर ही फंदे से लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर सोमवार को युवक के परिजन और ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस थाना पंचरुखी पहुंचे। परिजनों का कहना था कि युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों की लंबे समय से बातें होती रही हैं। थाने में पहुंचे परिजनों ने एक लड़की पर आरोप लगाए कि उसकी वजह से ही बेटे ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के चलते पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि, युवक के शव के पास से पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट या अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि संबंधित पुलिस थाना के तहत मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों पर एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed