{"_id":"6aa460d19cad72dc430497ae","slug":"the-board-says-chadhiyar-shimla-but-the-bus-is-going-as-far-as-hamirpur-kangra-news-c-95-1-kng1037-255172-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बोर्ड चढ़ियार-शिमला का, बस जा रही हमीरपुर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बोर्ड चढ़ियार-शिमला का, बस जा रही हमीरपुर तक
Sat, 12 Sep 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। एचआरटीसी के पालमपुर डिपो की बस के आगे लगा रूट बोर्ड इन दिनों यात्रियों के लिए असमंजस और परेशानी की वजह बन रहा है। बस के फ्रंट बोर्ड पर ''चढ़ियार-शिमला'' दर्ज है, जबकि वर्तमान में यह बस केवल चढ़ियार से हमीरपुर तक ही संचालित की जा रही है। गलत रूट दर्शाए जाने के कारण राजधानी शिमला जाने वाले यात्री भ्रमित होकर इसमें सवार हो रहे हैं।
यात्री रोहित कुमार, अमन, रितेश और शुभम ने बताया कि हाल ही में वे शिमला जाने के इरादे से इस बस में बैठे थे। जब उन्होंने परिचालक से शिमला का टिकट मांगा, तो उन्हें बताया गया कि बस केवल हमीरपुर तक ही जाएगी। यात्रियों ने रोष जताते हुए कहा कि जब बस का संचालन शिमला तक नहीं हो रहा है, तो उस पर शिमला का भ्रामक बोर्ड लगाना गलत है।
उधर, एचआरटीसी पालमपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक नीतिश कुमार ने कहा कि चढ़ियार से शिमला के लिए निगम की बस सेवा निर्धारित है लेकिन यह बस हमीरपुर तक ही जाती है। वहां से शिमला जाने वाले यात्रियों को शिमला रूट की दूसरी गाड़ी में बिठा दिया जाता है। जहां तक बस के रूट बोर्ड का सवाल है, उसे जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार का भ्रम न हो। संवाद