फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The audience became emotional after seeing the meeting of Krishna and Sudama.

Kangra News: कृष्ण-सुदामा के मिलन को देख भावभिभोर हुए श्रोता

Sun, 21 Apr 2024 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after seeing the meeting of Krishna and Sudama.
पुराना कांगडा में आयोजित भागवत कथा में करिषण सुदामा के मिलन का दृश्य।
कांगड़ा। पुराना कांगड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण और उनके मित्र सुदामा के मिलन पर आयोजित झांकी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री कृष्ण भगवान के द्वारपालों की ओर से सुदामा को महल में प्रवेश करने से रोकने पर आहत सुदामा अपने मित्र से मिलने की जिद पर अड़े रहे। तभी कृष्ण दौड़े-दौड़े आए और अपने मित्र को गले लगाकर महल के भीतर ले गए। चित्रकूट से आए कथावाचक प्रभु राम अवतार दास ने बताया कि सुदामा अपने मित्र कृष्ण भगवान को दरिद्र नहीं बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने चने चुराकर खा लिए और श्राप को अपने ऊपर ले लिया। कथा दौरान राम परम भक्त हनुमान का प्रसंग भी सुनाया गया। कथा के मुख्य यजमान तृप्ता परवान ने बताया कि रविवार को कथा के अंतिम दिन सुबह विश्व शांति और जन कल्याण के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सुबह मंगल आरती के बाद पुराना कांगड़ा बाजार में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed