फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The animal husbandry department will distribute 5000 chicks in Dharamshala division.

Kangra News: धर्मशाला मंडल में पुशपालन विभाग बांटेगा 5000 चूजे

Sun, 08 Dec 2024 08:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 08 Dec 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
The animal husbandry department will distribute 5000 chicks in Dharamshala division.
अपने नजदीकी पशु औषधालयों में इच्छुक लोग कर सकेंगे मांग
विज्ञापन

31 रुपये प्रति चूजे की दर से वसूले जाएंगे लोगों से पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पशुपालन विभाग धर्मशाला मंडल के तहत 5000 चूजे वितरित करेगा। इन चूजों को प्राप्त करने के लिए लोग अपने नजदीकी पशु औषधालयों में अपनी डिमांड दे सकते हैं। इस दौरान विभाग की ओर से 31 रुपये प्रति चूजे की दर से उनसे पैसे लिए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार जिले के लोगों की आर्थिकी को मुर्गीपालन के जरिये बढ़ाने की ओर पशु पालन विभाग ने एक कदम आगे बढ़ाया है। पशुपालन विभाग पांच हजार के करीब चूजे वितरित करेगा। विभाग की ओर से ये चूजे बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत वितरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत, किसानों को 2-3 सप्ताह के चूज़े दिए जाएंगे , जिनकी कीमत 31 रुपये प्रति चूजा होगी। चूजे पालने के इच्छुक किसान चूजों के लिए अपने नजदीकी पशु औषधालयों में मांग कर सकते हैं। विभाग की ओर से डिमांड के अनुसार ही चूजे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि इससे पहले विभाग की ओर से जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों में भी चूजे वितरित किए गए हैं और यदि कहीं अन्य जगह से पशुपालक चूजों की डिमांड करते हैं तो उन्हें भी डिमांड के अनुसार चूजे दिए जाएंगे। विभाग की ओर से हर साल ही पशुपालकों की मांग के अनुसार उन्हें चूजे वितरित किए जाते हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति का सुधार हो सके और वे अपनी आय को बढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग कांगड़ा के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से जिला मुख्यालय धर्मशाला में 5000 चूजे वितरित किए जाने हैं। पशुपालक इच्छानुसार नजदीकी औषधालय में चूजों की डिमांड भेज सकता है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed