फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The anger of the youth against the cancellation of the old recruitment and the new army recruitment scheme

पीएम के खिलाफ नारेबाजी, चक्का जाम, पुलिस से मारपीट

Fri, 17 Jun 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The anger of the youth against the cancellation of the old recruitment and the new army recruitment scheme
गगल चौक पर केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के विरोध में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए युवा। संवा - फोटो : Kangra
गगल (कांगड़ा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से करीब तीन घंटे पहले युवाओं ने अग्निवीर योजना के खिलाफ गगल में जमकर हंगामा किया। करीब पांच घंटे तक युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए युवकों ने फतेहपुर से धर्मशाला आ रहे भाजपा नेता बलदेव की गाड़ी रोककर पार्टी का झंडा उखाड़ कर उनकी ओर फेंक दिया।
विज्ञापन

युवक केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत चार वर्ष के लिए भर्ती और पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती न किए जाने के विरोध में सुबह 7 बजे से ही गगल में प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा होने लगे थे। थोड़ी ही देर में प्रदर्शन करने वाले युवाओं की संख्या 800-900 तक पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे धर्मशाला जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज
एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। माहौल खराब करने वाले युवकों को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed