फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The accused are getting political protection: Dhawaala

आरोपियों को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण : धवाला

Fri, 01 Aug 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 Aug 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
The accused are getting political protection: Dhawaala
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने ज्वालामुखी में अवैध तरीके से काटे गए खैर के मोछे पकड़े जाने के मामले पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब क्षेत्र में खैर के पेड़ काटने पर प्रतिबंध है तो इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कैसे कटे। हालांकि धवाला ने इस मामले में आरओ ज्वालामुखी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से यह मामला उजागर हो सका है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि काफी समय पहले से कथोग से लेकर ज्वालामुखी तक कई पेड़ काटे जा रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। धवाला ने कहा कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। सपड़ी से लेकर सुराणी तक पेड़ के कटे हिस्से देखे जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि किस राजनीतिज्ञ के दबाव पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed