फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The absence of the former MLA in the introduction meetings started the factionalism again

Kangra News: परिचय बैठकों में पूर्व विधायक की गैरहाजिरी से फिर सुलगने लगी गुटबाजी

Fri, 18 Apr 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The absence of the former MLA in the introduction meetings started the factionalism again
बरियाल (कांगड़ा)। जवाली भाजपा के तीनों मंडलों की वीरवार को परिचय बैठक में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर की गैरहाजिरी से पार्टी में गुटबाजी की चिंगारी फिर सुलगने लग पड़ी है। तीनों मंडलों की बैठक में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इसमें जवाली विधानसभा से प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया विशेष रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर नदारद रहे। सुबह 11:00 बजे नगरोटा सूरियां मंडल के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज अत्री ने की, जबकि दूसरी बैठक जवाली के कोटला मंडल के कुठेहड़ में हुई, जिसकी अध्यक्षता कोटला मंडल अध्यक्ष रणजीत ने की और तीसरी बैठक जवाली में हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. रजिंद्र ने की।
विज्ञापन

तीनों बैठकों में डॉ. राजीव भारद्वाज का स्वागत किया गया। तीनों बैठकों में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर की गैरमौजूदगी ने भाजपा में फूट की चिंगारी को एक बार फिर हवा दे दी गई है। बता दें कि पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर और भाजपा नेता संजय गुलेरिया के बीच 2012 से विधानसभा चुनावों में पार्टी टिकट को लेकर वर्चस्व की जंग छिड़ी रहती है और इस कारण दोनों नेताओं के बीच 36 का आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2012 के विधानसभा चुनाव में जब अर्जुन ठाकुर को जवाली हलके से पार्टी टिकट मिला तो संजय गुलेरिया आज़ाद मैदान में उतरे और दोनों की इस जंग में जवाली की सीट कांग्रेस की झोली में चली गई, लेकिन 2017 के चुनाव में अर्जुन ठाकुर को दोबारा पार्टी टिकट मिल गया, लेकिन संजय गुलेरिया को भाजपा हाईकमान ने आजाद चुनाव लड़ने से रोक लिया।
नतीजा यह रहा कि अर्जुन ठाकुर कांग्रेस दिग्गज चंद्र कुमार को पटखनी देकर विधायक बनने में कामयाब रहे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनावों में अर्जुन ठाकुर का टिकट काटकर पार्टी ने टिकट संजय गुलेरिया को दे दिया। इस दौरान संजय गुलेरिया चंद्र कुमार से चुनाव हार गए।
नगरोटा सूरियां भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज अत्री ने कहा कि पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर को बैठक में नहीं बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यकारिणी संजय गुलेरिया के दिशा निर्देशों पर कार्य कर रही है और वह नहीं चाहते कि पार्टी में कोई विवाद खड़ा हो। वहीं, पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि जवाली में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की भाजपा परिचय बैठकों की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।

वहीं, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि नगरोटा सूरियां के कार्यकर्ताओं की मांग पर सांसद निधि से शव वाहन देने का वादा किया है। यह मंडल का परिचय कार्यक्रम था और इसके बारे मंडल ही कोई जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed