फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tender process complete for multi-storey parking at Palampur Hospital

Kangra News: पालमपुर अस्पताल में चार करोड़ रुपये से बनेगी बहुमंजिला पार्किंग, टेंडर प्रक्रिया पूरी

Mon, 05 Jan 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Jan 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Tender process complete for multi-storey parking at Palampur Hospital
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल परिसर में जल्द ही अत्याधुनिक चार मंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए चार करोड़ रुपये का टेंडर लगा दिया है। पार्किंग के बनने से अस्पताल में वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होगा और करीब 100 वाहन एक साथ सुरक्षित खड़े किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

200 बिस्तर वाले इस उपमंडलीय अस्पताल में रोजाना 600 से अधिक ओपीडी होती है, जिससे वर्तमान पार्किंग स्थल कुछ ही मिनटों में भर जाता है। इसके कारण गंभीर मरीजों को लाने-ले जाने में बाधा आती थी और तीमारदारों को अस्पताल के बाहर वाहन खड़े करने पर चालान का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही जाम की स्थिति भी बनती थी।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक आशीष बुटेल के निर्देशों के बाद अस्पताल प्रशासन ने भूमि का चयन कर लोक निर्माण विभाग को औपचारिकताएं सौंपी थीं। विभाग के अनुसार यह कार्य अगले डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
अस्पताल में आने वाले लोगों की भारी परेशानी को देखते हुए हमने सरकार से चार करोड़ का बजट स्वीकृत करवाया है। पार्किंग बनने से मरीजों और जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी। -आशीष बुटेल, विधायक, पालमपुर
सभी औपचारिकताएं पूरी कर फाइल लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। बड़ी पार्किंग बनने से अस्पताल प्रबंधन और मरीजों व तीमारदारों के लिए व्यवस्था बनाना आसान होगा। -डॉ. तिलक भागड़ा, एमएस, पालमपुर अस्पताल

विभाग ने पार्किंग के निर्माण का टेंडर लगा दिया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। नागरिक अस्पताल पालमपुर में डेढ़ साल में पार्किंग का निर्माण पूरा किया जाएगा। -सार्थक सूद, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed