फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tempo traveler collides with Dhank in Bankhandi

Kangra News: बनखंडी में ढांक से टकराई टेंपो ट्रेवलर

Mon, 10 Feb 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tempo traveler collides with Dhank in Bankhandi
हरिपुर दोसड़का के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : mathura
गुलेर (कांगड़ा)। रानीताल-मुबारिकपुर नेशनल हाईवे 503 पर रविवार सुबह हरिपुर दोसड़का के पास एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गई। वाहन में 20 सवारियां थीं, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, पूरी तरह सुरक्षित हैं। ये मेरठ के श्रद्धालु थे, जो कांगड़ा मंदिर जा रहे थे। चालक रविंद्र ने बताया कि सड़क पर एक जंगली जानवर आ गया था और सामने से बस आ रही थी, जिसके कारण उसने सवारियों को बचाने के लिए कट मारा और गाड़ी का नियंत्रण खो बैठा। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अवाहीनाग मोड़ पर 24 बोतल देसी शराब जब्त
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत अवाहीनाग मोड़ पर एक व्यक्ति से 24 बोतल देसी शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार निवासी डंडोल तहसील बैजनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ पुलिस थाना बैजनाथ मुनीश ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


डोहब में दुकान से पकड़ी सात बोतल देसी शराब
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत डोहब में पुलिस ने एक दुकान से देसी शराब बरामद की है। दुकान में अवैध रूप से शराब रखी गई थी। पुलिस ने केवल कुमार निवासी झुलाड़ की दुकान से मौके पर सात बोतल देसी शराब जब्त की। पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ करतार चंद ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed