फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tell the name of the person who sets fire to the forests, get a reward

Kangra News: वनों को आग लगाने वाले का नाम बताओ, इनाम पाओ

Wed, 22 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tell the name of the person who sets fire to the forests, get a reward
खड़ानाल के प्रधान ने जंगल को जलने से बचाने को शुरू की मुहिम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा) । वन उपमंडल बैजनाथ के तहत खड़ानाल पंचायत के प्रधान रोहित जमवाल ने जंगलों में आग लगाने वाले की सूचना देने वाले व्यक्ति को 21 हजार इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह राशि वह व्यक्तिगत तौर पर अपनी ओर से सूचना देने वाले को देंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के तहत कंडी, नागन, मलघोटा, खड़ानाल के जंगलों में आग लगने की घटनाओं को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। आग लगने की घटनाओं से न केवल वन्य संपदा को नुकसान पहुंचता है, बल्कि कई तरह के जंगली जीव-जंतु और पशु-पक्षी भी आग की भेंट चढ़ जाते हैं। क्योंकि इन दिनों तमाम पक्षी प्रजनन पर होते हैं इसलिए कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर भी पहुंच जाती हैं।


पंचायत प्रधान ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति जंगल में आग लगाता हुआ पकड़ा गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ पंचायत की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जो व्यक्ति इस प्रकार की अधिकृत गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसे गांववासियों की ओर से प्रतिबंध भी झेलना पड़ सकता है। सूचना देने वाले की पहचान बिल्कुल गुप्त रखी जाएगी। उधर वन मंडल अधिकारी डॉ संजीव शर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी आदित्य सिंह ने पंचायत प्रधान की इस पहल का स्वागत किया है। सभी पंचायत के नुमाइंदे एकजुट होकर आग लगने की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करें तो काफी तादाद में जंगल बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed