फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Teach soft skills to police officers

डरोह में पुलिस अधिकारियों के लिए साफ्ट स्किल कोर्स आयोजित

Fri, 02 Jul 2021 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Teach soft skills to police officers
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पुलिस के विभिन्न अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सॉफ्ट स्किल कोर्स का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कोर्स में प्रदेश पुलिस के 29 अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कोर्स के दौरान संप्रेषण, सुनने की कला, नेतृत्व के गुण, सृजनात्मकता और समस्या निवारण का कौशल इत्यादि विषयों को शामिल किया गया था। अनुभवी और निपुण प्रशिक्षकों की ओर से कोर्स में शामिल सभी अधिकारियों को अपनी दिनचर्या के दौरान लोगों के साथ बातचीत में विनम्र भाव बनाए रखने और नेतृत्व की भूमिका में सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए सॉफ्ट स्किल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रधानाचार्य विमल गुप्ता ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में पुलिस विभाग अपने कार्यों का निष्पादन प्रभावी ढंग से तभी कर पाएगा, यदि उसका जनता, उच्चाधिकारियों, कनिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों के साथ पारस्परिक जुड़ाव उपयुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्ट स्किल इसी जुड़ाव को प्रभावी बनाने में दक्षता प्रदान करती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में प्रशिक्षण को अधिक व्यावहारिक बनाने की आवश्यकता है, जिसे भविष्य में पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed