फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TB screening camps to be held in 22 vulnerable villages of Indora in May

Kangra News: मई में इंदौरा के 22 जोखिमपूर्ण गांवों में लगेंग टीबी जांच शिविर

Wed, 22 Apr 2026 05:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
TB screening camps to be held in 22 vulnerable villages of Indora in May
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला कांगड़ा में टीबी उन्मूलन अभियान को और तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मई माह में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इंदौरा क्षेत्र के 22 जोखिमपूर्ण गांवों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना लोगों की जांच करेंगी। रोजाना तीन अलग-अलग स्थानों पर टीबी जांच शिविर आयोजित होंगे जहां संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग और आवश्यक जांच की जाएगी।
विभाग के अनुसार, 1 मई को ढाह, 2 को हगवाल, 4 को चनौर, 5 को पंजाला, 6 को तोकी, 7 को खुब्बर, 8 को मियानी, 9 को मलोट, 11 को थपकौर, 12 को पलाख, 13 को मलारी, 14 को भपू, 15 को इंदपुर, 16 को तियोरा, 18 को हगवाल, 19 को सिरत, 20 को चूरपुर, 21 को बेला इंदौरा, 22 को कंदरोड़ी, 23 को सूरजपुर उपरला, 25 को घोरां, 26 को घंदरां, 27 को मजवाह, 28 को मिलवां, 29 को माजरा और 30 अप्रैल को सनौर में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी 100 से अधिक टीबी जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अभियान टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या अन्य लक्षण दिखाई दें तो वह जांच शिविर में पहुंचकर जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed