{"_id":"69e8b71b86f30934d30e0b7f","slug":"tb-screening-camps-to-be-held-at-115-locations-in-may-kangra-news-c-95-1-kng1045-230991-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मई माह में 115 स्थानों पर लगेंगे टीबी जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मई माह में 115 स्थानों पर लगेंगे टीबी जांच शिविर
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में टीबी उन्मूलन अभियान को और तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मई माह में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पहली बार जिले के 115 स्थानों पर टीबी जांच शिविर लगाए जाएंगे। अन्य संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान संचालित किया जाएगा।
इसके तहत रोजाना चार से पांच अलग-अलग स्थानों पर टीबी जांच शिविर आयोजित होंगे जहां संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि दूरदराज के क्षेत्रों और जोखिमपूर्ण आबादी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं।
विभाग के अनुसार, पहली मई को ददेल, देहरु, बहादपुर, ढाह, 2 मई को चकवन धार, बनलोह गंज, हगवाल, घरथेड़ू, 3 को आलमपुर, जांगल और हारा में शिविर लगाए जाएंगे। 4 को पोहाड़ा, बेह कांगड़ा, चनौर, नांगल, बीहन, 5 को बरवाला खास, बरवाला, बतराहन खास, पंजाला, 6 को बेहरा बंजार, नौजागा, जगनोली, तौकी और उपरला भाडू में शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
7 को चंदरूं, बारी खास, खुब्बर, 8 को ननाओ खास, बडूखर, मियानी, 9 को भलूं, पटियालकड़, सकोह, मनट, 10 को बेठ झिकली, बेठ उपरली और कुटारना में शिविर लगाए जाएंगे। 11 को गोरदा, छटियार, थपकौर, दियाल, सौंट, 12 को बही, सिंबल, तलाराह, पलाख, 13 को कियोरी, कुट, मलारी, 14 को सियोटू बूहला, मट, लरहूं खास, भपू और गढ़ में शिविर होंगे।
इसके अलावा 15 को सनवार, द्रमण ढलियारा, सूरजपुर, इंदपुर, 16 को लूहना, पालमपुर, निहंग, जखूनी, तियोरा, 17 को बनूरी, मोलीचक, चंदरेहड़, संदा, 18 को कुट, कलोहा निचला, करोल, 19 को उपरली खनी, भरदियाल, सीरत, 20 को हार, बगली उपरली, चूरपुर, 21 को गढ़जमूला, भटेहड़, बेला इंदौरा, भगीण और 22 को तरसूह, सियोली और कंदरोड़ी में शिविर लगेगा। 23 को कोहाला खास, बसकवाड़ा, सूरजपुर उपरला, 24 को सुदरण, 25 को सासन, दरोली, कडाना, धोरन, महून, 26 को थलाकां, घंदवार, सूजल, घंदरां, 27 को गुरकल, अंबोटू, मिनटा, मजवाह, 28 को खरोटा, भगलाहड़, झजुआं और मिलवां में शिविर होंगे। 29 मई को नवाशहर, तिलोकनाथ, नियागल, बरोट, माजरा और 30 को हसोल, कटोई, खैर खास और सनौर में टीबी जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
पहली बार मई माह में 115 शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अगर कोई रेडियोग्राफर एक्स-रे करने के लिए इच्छुक है तो उसे विभाग की ओर से प्रति एक्स-रे के 10 रुपये दिए जाएंगे। लोगों से अपील है कि शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि समय रहते सभी की टीबी जांच हो सके।
-डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
-- -- --
कुठमां में 57 लोगों की टीबी जांच की
धर्मशाला। स्वास्थ्य खंड शाहपुर के तहत बुधवार को कुठमां में टीबी जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 57 लोगों के मौके पर छाती के एक्स-रे किए। इनमें से किसी भी व्यक्ति में टीबी के लक्षण नहीं पाए गए। डॉ. राजेश सूद ने बताया कि टीबी जांच शिविर का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक संख्या में लोग शिविरों में पहुंचकर जांच करवाएं। ब्यूरो