फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TB does not spread to others after an infected patient takes one dose: Dr. Guleri

संक्रमित मरीज के एक डोज खाने के बाद दूसरों में नहीं फैलता टीबी : डॉ. गुलेरी

Mon, 24 Mar 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
TB does not spread to others after an infected patient takes one dose: Dr. Guleri
धर्मशाला। विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में टीबी के खात्मे पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि एक संक्रमित मरीज को एक से दो डोज दवा खाने के बाद वह दूसरों में टीबी नहीं फैला सकता।
विज्ञापन

डॉ. गुलेरी ने बताया कि टीबी के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है और इसके बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। 2015 के मुकाबले अब टीबी के केसों में कमी आई है और उम्मीद जताई कि कांगड़ा और हिमाचल राज्य 2030 के लक्ष्य से पहले टीबी मुक्त हो जाएंगे। सीएमओ ने यह भी बताया कि लक्षणात्मक टीबी के अलावा, जोखिमपूर्ण आबादी के तहत आने वाले 2.6 लाख लोगों का एक्सरे करवाया गया। इसमें 20 प्रतिशत बिना लक्षण वाले लोग थे, जिनमें से 800 लोग टीबी से संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के जनसंचार विभाग के डायरेक्टर रिसर्च डॉ. प्रदीप नैय्यर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से डॉ. अधविका और एमएस जोनल अस्पताल की डॉ. अनुराधा शर्मा ने भी टीबी के खात्मे में मीडिया की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। डॉ. गुलेरी ने इस अभियान को जनसहभागिता से सफल बनाने की आवश्यकता को बताया, ताकि हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed