{"_id":"69cecc971abca2a9780b034c","slug":"taught-children-in-paprola-how-to-survive-an-earthquake-kangra-news-c-95-1-kng1037-227646-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पपरोला में बच्चों को भूकंप से बचने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पपरोला में बच्चों को भूकंप से बचने के तरीके बताए
Fri, 03 Apr 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर मॉकड्रिल आयोजित की। फायर ब्रिगेड बैजनाथ के अफसर विजय कुमार और उनके साथियों ने बच्चों को भूकंप से बचने के तरीके बताए। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी अफसर नरेंद्र सिंह और स्काउट एंड गाइड के इंचार्ज राकेश कुमार के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स स्काउट एंड गाइड्स एनएसएस वालंटियर ने मॉकड्रिल की एक्टिविटी में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार, उप प्राचार्य शैलेंद्र सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन