फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tamanna Sood of Palampur Agricultural University will do internship in Taiwan

Kangra News: कृषि विवि पालमपुर की तमन्ना सूद ताइवान में करेंगी इंटर्नशिप

Tue, 01 Oct 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 01 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Tamanna Sood of Palampur Agricultural University will do internship in Taiwan
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि महाविद्यालय में सब्जी और पुष्प विज्ञान विभाग में पीएचडी शोधार्थी छात्रा तमन्ना सूद को ताइवान अनुभव शिक्षा कार्यक्रम (टीईईपी) के तहत ताइवान में प्रतिष्ठित तीन महीने की इंटर्नशिप के लिए चुना गया है। तमन्ना सूद इस कार्यक्रम के लिए चुनी गई एकमात्र भारतीय छात्रा हैं।
विज्ञापन

इस अवसर विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने तमन्ना को अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने बधाई दी है। तमन्ना, डॉ. सोनिया सूद और सब्जी और पुष्प विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. डीआर चौधरी के मार्गदर्शन में काम कर रही हैं। डॉ चौधरी और डॉ सोनिया सूद दोनों ने ही तमन्ना को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। तमन्ना विकुल सूद और सुरीला सूद की बेटी है।
विज्ञापन

तमन्ना को उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। जिससे उनके शोध कौशल में काफी वृद्धि होगी। तमन्ना की इंटर्नशिप पूरी तरह से ताइवान शिक्षा मंत्रालय की ओर से वित्त पोषित है। जिससे उसे 20 हजार एनटीडी का मासिक वजीफा प्रदान किया जाता है। वह ताइवान के ताओयुआन स्थित चांग गंग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. ची ह्सियन लियू की देखरेख में काम करेंगी। उनका शोध भिंडी में जीनोम-वाइड एसोसिएशन स्टडीज (जीडब्ल्यूएएस) और फसलों में आनुवंशिक रूप से संशोधित जीवों (जीएमओ) का पता लगाने के लिए बायोसेंसर के अनुप्रयोग पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed