{"_id":"66fb368f5d4f22bc2e08b454","slug":"take-colonel-gopal-guleria-becomes-deputy-director-of-soldier-welfare-department-kangra-kangra-news-c-95-1-ssml1020-149232-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ले. कर्नल गोपाल गुलेरिया बने सैनिक कल्याण विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ले. कर्नल गोपाल गुलेरिया बने सैनिक कल्याण विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक
Tue, 01 Oct 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा की तहसील हरिपुर के गांव भटोली से संबंध रखने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल गोपाल गुलेरिया (सेवानिवृत) को सैनिक कल्याण विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण कांगड़ा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि लंबे समय से यहां उपनिदेशक न होने की वजह से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा था।
प्रदेश का सबसे बड़ा जिला होने के कारण यहां सैनिक परिवार और उनसे जुड़े काम अधिक है, जिसके चलते पूर्व सैनिक और उनके आश्रित प्रदेश सरकार और निदेशालय से निरंतर यहां उपनिदेशक नियुक्त करने का आग्रह कर रहे थे। ले. कर्नल गोपाल गुलेरिया वर्तमान में मंडी जिला के सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक हैं।
पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों की सुविधा के लिए उन्हें जिला कांगड़ा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अवाला वे धर्मशाला स्थित युद्ध संग्रहालय का भी कार्यभार संभालेंगे। उपनिदेशक का रिक्त पद भरे जाने से कांगड़ा जिले के पूर्व सैनिक, उनके आश्रित, वीर नारियां और उनके परिवार हर्षित हैं और जिले की समस्त पूर्व सैनिक इकाइयों ने सरकार और सैनिक निदेशालय का आभार व्यक्त किया है। संवाद