{"_id":"60f04ef08ebc3ecba16efba5","slug":"take-appropriate-steps-to-rehabilitate-homeless-people-kapoor-kangra-news-sml3769988189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर हुए लोगों के पुनर्वास के लिए उठाए जाएंगे उचित कदम: कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर हुए लोगों के पुनर्वास के लिए उठाए जाएंगे उचित कदम: कपूर
विज्ञापन
धर्मशाला। सांसद किशन कपूर ने प्रशासन को भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
सांसद ने वीरवार को मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण बेघर हुए लोगों को प्राथमिकता के आधार पर हरसंभव मदद की जाए और पुनर्वास के लिए प्लान भी तैयार किया जाए। बाढ़ या भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त मकानों की रिपोर्ट भी तैयार की जाए।
सांसद किशन ने कहा कि चैतड़ू क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों को रिलीफ कैंप में भोजन और ठहरने की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके लिए सरकार की ओर से आवश्यक बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। जल शक्ति विभाग को भी पेयजल स्कीमों के सुचारू संचालन के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद किशन कपूर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी, खड्डों नालों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के कार्य लगातार जारी हैं। सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रदीप ठाकुर सहित लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा आईपीएच, विद्युत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।