{"_id":"69add8edf5f27519b00a97f2","slug":"suspicious-death-of-a-passenger-in-a-bus-going-from-mandi-to-pathankot-kangra-news-c-95-1-kng1037-223379-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मंडी से पठानकोट जा रही बस में यात्री की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मंडी से पठानकोट जा रही बस में यात्री की संदिग्ध मौत
Mon, 09 Mar 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। मंडी से पठानकोट रूट पर जा रही एक निजी बस में रविवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नरेश कुमार, निवासी बल्ह (मंडी) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार नरेश कुमार मंडी में बस पर सवार हुए थे। जब बस कांगड़ा पहुंची तो साथ बैठे यात्रियों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। संवाद