{"_id":"6898894795b6fc43280e0289","slug":"survey-to-convert-pathankot-jogindernagar-railway-line-to-broad-gauge-is-underway-vaishnav-kangra-news-c-95-1-ssml1021-190135-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज करने का सर्वे जारी : वैष्णव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज करने का सर्वे जारी : वैष्णव
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में सांसद इंदु बाला गोस्वामी को जानकारी दी कि 200 किलोमीटर लंबी पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरो गेज रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने के लिए सर्वे कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार की जा रही है।
मंत्री ने कहा कि डीपीआर तैयार होने के बाद इसे राज्य सरकार के साथ साझा किया जाएगा, ताकि उनकी राय और सहयोग प्राप्त किया जा सके। इसके उपरांत परियोजना को नीति आयोग और वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इन सभी मंजूरियों के बाद ही परियोजना को हरी झंडी मिल पाएगी।
सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने सदन में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को मंडी तक विस्तार देने से संबंधित प्रश्न पूछा था। इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि रेलवे परियोजनाएं कई मानकों के आधार पर स्वीकृत होती हैं, जिनमें आर्थिक व्यवहारिकता, यातायात का अनुमान, राज्य सरकार और सांसदों की मांग, रेलवे की परिचालन संबंधी आवश्यकताएं, तथा धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने जैसी सामाजिक-आर्थिक जरूरतें प्रमुख हैं।