फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Surjan of Nagrota Suriyan caught the biggest fish of 25.3 kg.

Kangra News: नगरोटा सूरियां के सुर्जन ने 25.3 किलो की सबसे बड़ी मछली पकड़ी

Sat, 17 Aug 2024 04:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Surjan of Nagrota Suriyan caught the biggest fish of 25.3 kg.
पौंग झील से पकड़ी गई सबसे बड़ी 25.3 किलोग्राम की मछली के साथ नगरोटा सूरियां का सुर्जन सिंह
नगरोटा सूरियां। पौंग झील में मछली पकड़ने पर शुक्रवार को प्रतिबंध हट गया है। 15 जून से 15 अगस्त तक मछली प्रजनन सीजन के कारण मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहता है। मछली के शौकीन दो महीने बाद अब पौंग झील की स्वादिष्ट मछली का जायका ले सकेंगे। इस बार पहले दिन शुक्रवार को पौंग झील में पिछले साल की अपेक्षा 731.4 किलोग्राम कम मछली पकड़ी गई।
विज्ञापन

नगरोटा सूरियां के सुर्जन कुमार ने 25.3 किलोग्राम कतला प्रजाति की सबसे बड़ी मछली पकड़ी। इस साल 16 अगस्त को 16,400.4 किलोग्राम मछली पकड़ी गई, जबकि पिछले साल 16 अगस्त को 17,131.8 किलोग्राम मछली पकड़ी गई थी। इस बार नगरोटा सूरियां में सबसे अधिक 2,266 किलोग्राम मछली पकड़ी गई, जबकि जवाली में सबसे कम 110.4 किलोग्राम मछली पकड़ी गई। पौंग झील में कुल 15 मत्स्य सहकारी सभाएं हैं और 2600 के करीब मछुआरे झील में मछली पकड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन



कहां कितनी मछली पकड़ी गई
फिशरी सोसायटी में देहरा 2192 किलोग्राम, हरिपुर में 1924 किलोग्राम, नंदपुर में 1761.2 किलोग्राम, नगरोटा सूरियां में 2266 किलोग्राम, हरसर में 1410 किलोग्राम, जवाली में 110.4 किलोग्राम, गुगलाड़ा में 1373.4 किलोग्राम, सिहाल में 959.1 किलोग्राम, धमेटा में 1032.9 किलोग्राम, खटियाड़ में 812.6 किलोग्राम, स्थाना में 1570.6 किलोग्राम, बरनाIली में 422.7 किलोग्राम, स्यूल खड्ड में 175.6 किलोग्राम, डाडासीबा में 236.8 किलोग्राम और जाम्बल में 152.8 किलोग्राम मछली पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed