फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sundernagar gets the award for the best Krishi Vigyan Kendra

Kangra News: सुंदरनगर को सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का पुरस्कार

Sat, 27 Dec 2025 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sundernagar gets the award for the best Krishi Vigyan Kendra
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के सुंदरनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए जोन के सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का पुरस्कार दिया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान कृषि प्रसार के क्षेत्र में केवीके सुंदरनगर के उत्कृष्ट, नवाचारी एवं प्रभावशाली योगदान के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन-1 में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के तहत कुल 72 कृषि विज्ञान केंद्र कार्यरत हैं। यह पुरस्कार कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन के कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला के दौरान शेर-ए-कश्मीर, कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में आयोजित समारोह में वहां के कुलपति डॉ. बीएन त्रिपाठी की ओर से दिया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर ने जिले में फसल विविधीकरण, मशरूम उत्पादन, बीज उत्पादन, कृषि उद्यमिता विकास, समेकित कीट प्रबंधन आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर की पूरी टीम को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एके पांडा ने प्रसन्नता व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed