फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sukhu government's tenure will be written in black letters in history: Ghanshyam

इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा सुक्खू सरकार का कार्यकाल : घनश्याम

Tue, 10 Dec 2024 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Dec 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government's tenure will be written in black letters in history: Ghanshyam
धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में बोले कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष
विज्ञापन

कहा, कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों को वेतन-भत्तों को मांगनी पड़ रही भीख
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रदेश की सुक्खू सरकार का कार्यकाल इतिहास के पन्नों पर काले अक्षरों से लिखा जाएगा। सरकार बिलासपुर में दो साल के कार्यकाल का जश्न मनाने जा रही है, लेकिन जश्न प्रदेश के लोगों की लाशों पर होगा। यह पहली ऐसी सरकार है, जिसमें कर्मचारियों को अपना वेतन और भत्ते हासिल करने सरकार के आगे भीख मांगनी पड़ रही है। यह बात धर्मशाला में एक पत्रकारवार्ता के दौरान कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा हैं। मुख्यमंत्री ने बजट के दौरान कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए कई घोषणाएं की थी। दो माह बाद नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट बनना शुरू हो जाएगा, लेकिन पिछले बजट की घोषणा को आज दिन तक पूरा नहीं किया गया है। सुक्खू सरकार में जहां कर्मचारियों के डीए और मेडिकल भत्ते लंबित चल रहे हैं, वहीं सरकार का इन कर्मचारियों की ओर कोई भी ध्यान नहीं है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मात्र अपनी सरकार को बचाने के लिए ही कर्ज ले रहे हैं और उसे अपने मित्रों को खुश करने के लिए लुटा रहे हैं। आज ट्रेजरी में 10 हजार से अधिक के बिलों को पास नहीं किया जा रहा है। कई कर्मचारी प्रमोशन का इंतजार करते हुए अब सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन सुक्खू सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed