{"_id":"68fe2675eabcbfa1cc01139a","slug":"sukhu-government-is-on-the-verge-of-collapse-chakshu-kangra-news-c-95-1-ssml1021-202652-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतन की कगार पर खड़ी है सुक्खू सरकार : चक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतन की कगार पर खड़ी है सुक्खू सरकार : चक्षु
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अपने ही कृत्यों के चलते पतन की कगार पर खड़ी है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कांग्रेस सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार जनता की नहीं बल्कि अपने चहेतों की सरकार बनकर रह गई है।
विश्व चक्षु ने कहा कि हिमाचल की जनता बदहाल है, जबकि मंत्री और विधायक मालामाल हैं। हर विभाग में दलाली और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने तंज कसा कि जनता की बुनियादी समस्याओं से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है और यह केवल सत्ता की मलाई चाटने में मशगूल है।प्रदेश में तीन साल पूरे करने जा रही सरकार की उपलब्धि केवल ट्रांसफर-पोस्टिंग और झूठे दावे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से विकास कार्यों के लिए आए धन का इस्तेमाल भी नहीं किया गया, लेकिन कांग्रेस केंद्र पर आरोप मढ़ रही है ताकि अपनी नाकामी पर पर्दा डाल सके। विश्व चक्षु ने कहा कि सड़कों से लेकर अस्पतालों तक हालात बदतर हैं और कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।