{"_id":"688b794840a26e3c0709f1ec","slug":"suggestions-put-forward-on-safety-of-industrial-area-workers-welfare-kangra-news-c-95-1-kng1004-188726-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा, श्रमिक कल्याण पर रखे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा, श्रमिक कल्याण पर रखे सुझाव
Fri, 01 Aug 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 01 Aug 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
डमटाल(कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने वीरवार को मलोट इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के उद्यमियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे जिन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा, श्रमिक कल्याण और निर्धारित मानकों के पालन से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखे। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं को रोजगार के अवसर उनके घर-द्वार पर उपलब्ध कराए जा सकें।
बैठक में डीएसपी ने कहा कि सभी उद्योगों में बाहरी राज्यों के कार्यरत श्रमिकों का रिकॉर्ड संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज होना चाहिए। अग्निशमन विभाग ने उद्योगों से फायर सेफ्टी नियमों का पूर्ण पालन करने का आग्रह किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पर्यावरणीय मानकों के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। श्रम विभाग ने श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला। विधायक ने प्रशासन और उद्योगपतियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए एक समन्वय समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा जो समय-समय पर बैठक कर समस्याओं का समाधान करेगी। इस अवसर पर विधायक ने हाल ही में मंडी जिले में हुई भीषण वर्षा से उत्पन्न आपदा का उल्लेख करते हुए उद्यमियों से आपदा प्रभावितों की सहायता में आगे आने का आग्रह किया। उ