Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Successful leg surgery of a ten-year-old boy in Tanda

Kangra News: टांडा में दस वर्षीय बच्चे की पैर की सफल सर्जरी

Tue, 10 Feb 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Successful leg surgery of a ten-year-old boy in Tanda
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष शर्मा ने एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 10 वर्षीय बच्चे को नई जिंदगी दी है। इससे टांडा मेडिकल कॉलेज ने एक और सफलता हासिल की है। यह बच्चा लंबे समय से पैर की गंभीर विकृति से जूझ रहा था। इसके कारण वह सामान्य रूप से चलने में असमर्थ था। सर्जरी के बाद अब बच्चा पूरी तरह सामान्य तरीके से चलने में सक्षम हो गया है।
विज्ञापन

बच्चे को इक्विनोकैवोवरस नामक बीमारी थी। इसमें पैर अंदर की ओर मुड़ जाता है। एड़ी ऊपर उठ जाती है और तलवा अत्यधिक धनुषाकार हो जाता है। यह विकृति तंत्रिका संबंधी समस्या के कारण होती है, जिससे मांसपेशियों का संतुलन बिगड़ जाता है और पैर पत्थर की तरह सख्त हो जाता है। डॉ. आयुष शर्मा के नेतृत्व में लगभग तीन घंटे चली इस जटिल सर्जरी में कई महत्वपूर्ण चरण शामिल रहे। इसमें मांसपेशियों और टेंडन्स को ढीला करना, कमजोर मांसपेशियों की जगह सक्रिय मांसपेशियों को स्थानांतरित करना और पैर की हड्डियों को सही संरेखण में लाना शामिल था। सर्जरी के बाद बच्चे का पैर पूरी तरह सीधा हो गया है और अब वह सामान्य पैर की तरह जमीन पर टिक रहा है। खास बात यह रही कि जिस तरह का सुधार बड़े मेडिकल केंद्रों जैसे दिल्ली और चंडीगढ़ में भी संभव नहीं हो पा रहा था, वह टांडा मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक किया गया। यह टांडा संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश के चुनिंदा हड्डी रोग विशेषज्ञों में से हैं। इन्होंने बच्चों की हड्डियों के रोगों में सुपर स्पेशलाइजेशन किया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता में कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने इस सर्जरी के लिए आवश्यक अनुमति और संसाधन उपलब्ध कराए। विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन शर्मा और यूनिट प्रमुख डॉ. लोकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने बेहतरीन तालमेल के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने 10 वर्षीय बच्चे के पैर की इस दुर्लभ सर्जरी की सफलता पर डॉ. आयुष शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। यह सर्जरी न केवल बच्चे और उसके परिवार के लिए वरदान साबित हुई है, बल्कि टांडा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा क्षमता और प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाई पर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed